केराकत में सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाने वाले 3 डिजिटल लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर सीज
ब्रेकिंग न्यूज़: जौनपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! लखनऊ में हुई दर्दनाक घटना के बाद जौनपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है! केराकत तहसील के एसडीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव की मौजूदगी और भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में एक बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों और सेफ्टी मेजर्स (Safety Measures) की सरेआम अनदेखी करने वाले निम्नलिखित सेंटर्स पर प्रशासन का डंडा चला है: अल्फा डिजिटल लाइब्रेरी (सीज) यूनिक केराकत डिजिटल लाइब्रेरी (सीज) रामेश्वर डिजिटल लाइब्रेरी (सीज) पूजा क्लासेस व सिद्धार्थ क्लासेस (सिहौली) एसडीएम सुनील कुमार ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी सेंटर्स को बंद करवाकर तुरंत सीज करने का निर्देश दिया। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ और जबरदस्त कार्रवाई से अवैध रूप से चल रहे डिजिटल लाइब्रेरी और कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम की सख्त चेतावनी: भविष्य में कोई भी डिजिटल लाइब्रेरी या कोचिंग सेंटर बिना पुख्ता सुरक्षा मानकों और स्थानीय प्