Posts

Showing posts from July 16, 2026

*खरीफ सीजन को लेकर डीएम सैमुअल पॉल एन सख्त, नहरों की समयबद्ध सफाई और अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के दिए निर्देश*

Image
*जौनपुर।* खरीफ सीजन में किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नहरों के संचालन, सफाई और जल वितरण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नहरों एवं उनकी शाखाओं की समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि सिंचाई का पानी बिना किसी बाधा के अंतिम छोर तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और जल वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में पानी न पहुंचने या अन्य तकनीकी समस्या की शिकायत मिलती है तो उसका तत्काल समाधान कराया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सरकारी नलकूपों (ट्यूबवेल) की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में प...

जयकारों से गूंजा जौनपुर, हजारों श्रद्धालुओं ने हाथों से खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ

Image
शाही खिचड़ी प्रसाद, पुष्पवर्षा और भव्य झांकियों के बीच निकली ऐतिहासिक रथयात्रा, नगरवासियों से 19 जुलाई के विशाल कढ़ी-भात भंडारे में शामिल होने का आह्वान जौनपुर। भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा गुरुवार को पूरे धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा नगर "जय जगन्नाथ" के जयघोष से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य दर्शन किए, शाही खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया तथा अपने हाथों से रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रातःकाल श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के विग्रहों का षोडशोपचार पूजन डॉ. रजनीकांत द्विवेदी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, सीए संजय गुप्ता एवं नीलिमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से भगवान का पूजन-अर्चन एवं महाआरती की। इसके उपरांत भगवान को शाही खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के पट खोल दिए गए। सायंकाल भगवान श्री जगन्नाथ, श्...

शिक्षा में युवा नेतृत्व और संवैधानिक मूल्यों पर मंथन

Image
चैंपियन शिक्षकों के सम्मान के साथ संविधान प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र खेतासराय (जौनपुर)। आज़ाद शिक्षा केंद्र, सीवाईसी (नई दिल्ली) और वार्तालीप (नई दिल्ली) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आसमा इंटर कॉलेज, परा कमाल, खेतासराय में आयोजित "बियॉन्ड राइट एंड रॉन्ग : यूथ लीडरशिप इज़ चेंजिंग द गेम" विषयक संवाद कार्यक्रम में शिक्षा, युवा नेतृत्व और संवैधानिक मूल्यों पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान, संविधान निर्माण की प्रक्रिया तथा संविधान सभा के सदस्यों के जीवन और विचारों पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुई। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अब्दुल वाहिद कासमी और इरफान जौनपुरी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जिसका प्रतिभागियों ने अवलोकन किया। उद्घाटन संबोधन में डॉ. अब्दुल वाहिद कासमी ने आज़ाद शिक्षा केंद्र की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा  कि "सही और गलत के पार" विषय हमें सीमित सोच से आगे बढ़कर संवाद और समाधान की दिशा में सोचने की प्रेरणा देता है। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच बेहतर तालमेल विकसित करने की आवश्यकता पर बल द...