Posts

Showing posts from July 20, 2026

जौनपुर में कथित देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा, युवती हिरासत में, नेटवर्क की जांच शुरू

Image
जौनपुर: जौनपुर में कथित देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए एक संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। लाइनबाजार और कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अचानक पहुंचने से मौके पर हड़कंप मच गया, जबकि आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। एक युवती से पूछताछ, नेटवर्क की जांच शुरू छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवती को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की है। घटनास्थल से मिले तथ्यों और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित गतिविधि से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और यह नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था। हर पहलू की जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच टीम पूरे प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है। कार्रवाई के बाद इलाके में बढ़ी चर्चा पुलिस की इस क...

राजापुर हत्याकांड: पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

Image
रामपुर (जौनपुर), थाना रामपुर पुलिस ने राजापुर गांव में हुए हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी रामपुर रमेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना रामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-146/26, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महावीर प्रसाद तिवारी उर्फ बब्बन तिवारी पुत्र स्व. भोलानाथ तिवारी, उनकी पत्नी नीलम तिवारी तथा पुत्री अंजली तिवारी, निवासी ग्राम राजापुर, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को सोमवार सुबह लगभग 10:05 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से आवश्यक पूछताछ एवं अन्य विधिक औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके ...

जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट करने आए 4 शातिर गिरफ्तार

Image
रामपुर (जौनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर व्यापारी की दुकान पर फर्जी छापेमारी करने पहुंचे चार शातिर बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि 19 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे गोपालापुर स्थित एक सोने-चांदी की दुकान पर पहुंचे चार युवकों ने जांच के नाम पर दुकान में रखे जेवरात समेटने शुरू कर दिए। विरोध करने पर व्यापारी से मारपीट की और लाइसेंसी रिवाल्वर व आभूषण लेकर भागने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर चारों आरोपियों को फर्जी दस्तावेजों एवं सफेद बोलेरो वाहन सहित दबोच लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी पहचान पत्रों के सहारे व्यापारियों को डराकर ठगी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने मु0अ0सं0-145/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच क...

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का उच्चस्तरीय जायजा, मुख्य सचिव और डीजीपी ने मेरठ में अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Image
सुरक्षा, यातायात, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश लखनऊ/मेरठ।आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल एवं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने सोमवार को मेरठ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थानों, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव और डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। साथ ही यात्रा मार्गों पर सतत निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अध...

सोमवार, 20 जुलाई 2026फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान में लूट का प्रयास, चार गिरफ्तार

Image
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार में सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर फर्जी आयकर अधिकारी बनकर छापेमारी और लूट का प्रयास करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपित की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से फर्जी आयकर विभाग के पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, निर्वाचन पहचान पत्र, फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे गोपालापुर बाजार स्थित सर्राफा व्यवसायी दिनेश चंद्र बरनवाल की दुकान पर कुछ लोग खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर पहुंचे। आरोप है कि जांच के नाम पर उन्होंने दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। विरोध करने पर व्यवसायी से मारपीट की गई और उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर भागने की कोशिश की गई। व्यवसायी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे आरोपित भाग नहीं सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के न...

*जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर*

Image
*किसानों, श्रमिकों, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पशुपालन विभागों को दिए निर्देश, जनहित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के आदेश* *जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज वितरण तथा पीएम कुसुम योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। विद्युत विभाग को जनपद में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने ट्रांसफार्मरों की पर्याप्त उपलब्...