Posts

Showing posts from July 29, 2026

युवक की नहर में डूबने से हुई मौत नौ घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव

Image
पानी बंद होने के बाद मिली सफलता, शव मिलने पर ग्रामीणों ने हटाया जाम खुटहन(जौनपुर)28 जुलाई मरहट नहर पुलिया के पास मंगलवार को नहाते समय तेज बहाव में बहकर लापता हुए गूंगे-बहरे युवक का शव करीब नौ घंटे बाद गोताखोरों ने घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुटहन-खेतासराय मार्ग पर लगाया गया जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ताजूपुर गांव निवासी राधेश्याम गौतम का 20 वर्षीय पुत्र राजन गौतम बचपन से ही गूंगा और बहरा था। मंगलवार को वह मरहट नहर पुलिया के पास घूमते हुए नहाने के लिए नहर में उतर गया। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर वह डूब गया। राहगीरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन कई घंटे तक सफलता नहीं मिली। नहर का पानी बंद न होने से नाराज स्वजन और ग्रामीणों ने खोज अभियान तेज कराने की मांग को लेकर खुटहन-खेतासराय मार्ग जाम कर दिया। बाद में नहर की जलापूर्ति बंद कराए जाने के बाद गोताखोरों ने दोब...