Posts

Showing posts from July 27, 2026

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

Image
किताबों के ज्ञान के साथ तकनीकी दक्षता भी जरूरीः गौरव गौतम कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की जनसंचार विभाग के शुभम गुप्ता को मिला अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30 वां दीक्षांत समारोह सोमवार को महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी हाल में मनाया गया। इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति,  श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले स्नातक एवं स्नातकोत्तर 83 मेधावियों (31 छात्र एवं 52 छात्राएं) को 84 स्वर्ण पदक प्रदान की।  339 शोधार्थियों को पीएच.डी. एवं एक को डीएससी की उपाधि दी। 39 छात्राओं को एचपीबी वैक्सीनेशन हुआ।   कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि ज्ञान, साधना और परिश्रम की इस पावन धरती पर आकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने के केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण की प्रयोगशालाएं हैं। विद्यार्थियों को अपने भविष्य के साथ-साथ भारत के भव...

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष

Image
● लायंस क्लब क्षितिज को मिला बेस्ट क्लब ऑफ़ द ईयर का अवार्ड। ● लायंस क्लब क्षितिज ने मंडल में सर्वाधिक रक्तदान करने का अवार्ड प्राप्त किया। ● लायंस क्लब क्षितिज की ''हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका'' का विमोचन किया गया।          लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का 8वां शपथ ग्रहण समारोह स्थान होटल रिवर व्यू में अत्यंत उत्साहपूर्वक व भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चांदनी, दीक्षा अधिकारी डॉ. क्षितिज शर्मा गैट एरिया लीडर, अधिष्ठापन अधिकारी वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़,   संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू व अध्यक्ष अतुल सिंह ने दीप प्रचलित कर समारोह का शुभारंभ किया। लियो मायरा सिंह व संवि सिंह ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की, वहीं  लायन रजनी साहू ने ध्वज वंदना का पाठ किया। निवर्तमान अध्यक्ष MJF अतुल सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपना अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शपथ ग्रहण अधिकारी उमेश चंद कक्कड़ वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, सचिव हाफिज शाह, ...