कक्षा में बंद रह गया मासूम मामले में बीएसए ने किया प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका को निलंबित
सिरकोनी के बनपुरवा प्राथमिक विद्यालय की घटना, सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई । जौनपुर। सिरकोनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा, परियांव में कक्षा-2 के एक छात्र के विद्यालय की कक्षा में बंद रह जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा कुमारी और सहायक अध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बीएसए द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में दोनों शिक्षिकाओं को प्राथमिक विद्यालय कुड़वा से संबद्ध किया गया है। वहीं, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, मुंगरा बादशाहपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। बीईओ सिरकोनी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया और स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा में कक्षा-2 का छात्र विपिन निषाद विद्यालय की छुट्टी के बाद कक्षा के अंदर ही बंद रह गया है। सूचना मिलते ही शिक्षा विभा...