Posts

Showing posts from June, 2026

*महज छह हजार रुपये के बकाये पर यूनियन बैंक की बिजली कटी, घंटों प्रभावित रहा कामकाज*

Image
*जौनपुर।* बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूली अभियान के तहत मंगलवार को यूनियन बैंक की शिवापार शाखा का बिजली कनेक्शन काट दिया। बताया गया कि बैंक पर करीब छह हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। बिजली आपूर्ति बंद होते ही शाखा में बैंकिंग कार्य प्रभावित हो गया और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक नियमित रूप से समय पर बिजली बिल का भुगतान करता रहा है। इस बार वह लगभग 10 दिनों के अवकाश पर थे, जिसके कारण निर्धारित समय पर बिल जमा नहीं हो सका। इसी बीच बिजली विभाग की टीम ने बकाया राशि को देखते हुए कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई कर दी। बैंक प्रबंधन का कहना है कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा रही कि महज छह हजार रुपये के बकाये पर राष्ट्रीयकृत बैंक का बिजली कनेक्शन काटे जाने से विभाग की सख्ती साफ नजर आई। उधर, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बकाया वसूली अभियान के तहत सभी उपभोक्ताओं पर समान रूप से कार्रवाई की जा रही है। सरकारी, निजी संस्थानों या आम उपभोक्ताओं के बीच किसी प्रकार का भेदभाव ...

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित; नुकसान का आकलन जारी

Image
फर्नीचर शोरूम में भीषण आग: डीएम-एसपी की त्वरित कार्रवाई से टली जनहानि जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जोगियापुर पुल के समीप स्थित प्रेमगढ़ा फर्नीचर शोरूम में शनिवार शाम भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य का तत्काल नेतृत्व किया। फायर विभाग को सूचना दिए जाने के महज 7-8 मिनट के भीतर पहली दमकल मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में 4 से 5 फायर टेंडर आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। बताया गया कि शोरूम के भूतल पर घरेलू सामान, प्रथम तल पर फर्नीचर शोरूम तथा द्वितीय तल पर गोदाम था, जहां बड़ी मात्रा में फर्नीचर, गद्दे, कुशन, प्लास्टिक चेयर और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी थी। इसी कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जबकि संपत्ति के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है...

केराकत में सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाने वाले 3 डिजिटल लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर सीज

Image
ब्रेकिंग न्यूज़: जौनपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन!  लखनऊ में हुई दर्दनाक घटना के बाद जौनपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है!  केराकत तहसील के एसडीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव की मौजूदगी और भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में एक बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों और सेफ्टी मेजर्स (Safety Measures) की सरेआम अनदेखी करने वाले निम्नलिखित सेंटर्स पर प्रशासन का डंडा चला है: अल्फा डिजिटल लाइब्रेरी (सीज) यूनिक केराकत डिजिटल लाइब्रेरी (सीज) रामेश्वर डिजिटल लाइब्रेरी (सीज) पूजा क्लासेस व सिद्धार्थ क्लासेस (सिहौली) एसडीएम सुनील कुमार ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी सेंटर्स को बंद करवाकर तुरंत सीज करने का निर्देश दिया। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ और जबरदस्त कार्रवाई से अवैध रूप से चल रहे डिजिटल लाइब्रेरी और कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम की सख्त चेतावनी: भविष्य में कोई भी डिजिटल लाइब्रेरी या कोचिंग सेंटर बिना पुख्ता सुरक्षा मानकों और स्थानीय प्

ग्राम रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया के नेतृत्व में जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन में प्रदेश के लगभग 36 हजार ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम रोजगार सेवक वर्ष 2006 से मनरेगा एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन आज भी संविदा व्यवस्था में कार्य करने को मजबूर हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि प्रदेश के अनेक ग्राम रोजगार सेवकों का 12 से 14 माह तक का मानदेय बकाया है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। संघ ने मांग की कि ग्राम रोजगार सेवकों को सहायक सचिव/ग्राम विकास सहायक के पद पर समायोजित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। साथ ही न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करने, बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करने, मानव संसाधन नीति लागू करने तथा...

"‘हर बूथ की यही पुकार, 5 वोट से बनेगी सरकार’

Image
हर बूथ पर पांच वोट बढ़ाने का लिया संकल्प, शिक्षकों ने भरी हुंकार समाजवादी शिक्षक महासभा के अभियान में जुटे शिक्षक व शिक्षाविद, प्रो. वी. पांडेय ने दिलाया संकल्   जौनपुर -आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी शिक्षक महासभा द्वारा जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सेवईनाला स्थित मां कलावती इंटर कॉलेज में रविवार को "पांच वोट संकल्प अभियान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षाविद और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति प्रो. वी. पांडेय ने उपस्थित शिक्षकों और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर कम से कम पांच नए मतदाताओं का समर्थन सुनिश्चित कर ले तो प्रदेश में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संकल्प दिलाते हुए कहा कि "हर बूथ की यही पुकार, पांच वोट से...

प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे स्कूल

Image
जौनपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में संशोधन किया है। संशोधित आदेश के अनुसार जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय 16 जून 2026 से प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। आदेश में बताया गया है कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास प्रातः 7:30 बजे से 7:40 बजे तक तथा मध्यावकाश प्रातः 10:00 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों का संपादन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

दुल्हा आजाद बिंद ह*त्याकांड: छह आरोपी गिरफ्तार

Image
जौनपुर। खेतासराय थाना पुलिस ने दुल्हा आजाद बिंद ह*त्याकांड के वांछित आरोपियों को शरण देने और पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्हें फरार कराने में सहयोग करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने थाना क्षेत्र के नौली गांव से छह वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी थाना खेतासराय में दर्ज मुकदमा संख्या 91/2026 में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार राजभर, शरद उर्फ सनोज, राकेश राजभर, सुभाष राजभर, सर्वेश राजभर तथा वीरेंद्र राजभर शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि इन लोगों ने तीन मई 2026 को हुए चर्चित दुल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को संरक्षण दिया था। साथ ही, गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम का विरोध करते हुए हत्याकांड के वांछित आरोपियों को मौके से फरार कराने में भी मदद की थी। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन में इन सभी की संलिप्तता प्रकाश में ...

बजाज लोन-इंश्योरेंस के नाम पर 2.5 करोड़ की साइबर ठगी, जौनपुर से गैंग का सरगना गिरफ्तार

Image
जौनपुर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बजाज कंपनी में लोन, इन्वेस्टमेंट, टूर एंड ट्रैवल्स तथा इंश्योरेंस पैकेज दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गैंग के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक और ठगी की रकम समेत बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार 12 जून की रात थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह की टीम ने सुखलालगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी शुभम सिंह निवासी पपरावन, थाना बरसठी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बजाज कंपनी में लोन, निवेश और बजाज रन टूर एंड ट्रैवल्स एवं इंश्योरेंस पैकेज उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। फर्जी वेबसाइटों और सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें फोन और व्हाट्सएप पर भरोसे में लिया जाता था। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, वेरिफिकेशन शुल्क, इंश्योरेंस चार्ज, कै...

28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सघन पल्स पोलियो अभियान-2026 के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 28 जून (रविवार) को पोलियो बूथों पर बच्चों को खुराक पिलाकर किया जाएगा। अभियान के प्रथम दिन जनपद के सभी बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 जून से 3 जुलाई तक आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक दी जाएगी, जबकि 5 जुलाई को बी-टीम गतिविधि संचालित होगी। बैठक में बताया गया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में 1,866 पोलियो बूथ, 1,242 घर-घर भ्रमण टीमें, 105 ट्रांजिट टीमें तथा 52 विशेष टीमें गठित की गई हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख चौराहों एवं ईंट-भट्टों जैसे संवेदनशील स्थलों पर विशेष टीमें तैनात रहेंगी। अभियान के तहत 6,06,187 बच्चों को प...

जौनपुर के कौली गांव में जमीन विवाद पर बवाल, मौत के बाद अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

Image
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए हिंसक संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कौली गांव निवासी 48 वर्षीय अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू का अपने पड़ोसी दानबहादुर शर्मा और तेजबहादुर शर्मा के साथ बगीचे की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार रात भैंस बांधने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि झड़प के दौरान अजय सिंह पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। गुरुवार को अजय सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे, लेकिन अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए प्रदर...

*सामुदायिक शौचालय 25 जून तक करें चालू, नहीं तो होगी कार्रवाई डीएम*

Image
*जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सामुदायिक शौचालयों, आरआरसी, अंत्येष्टि स्थलों, डिजिटल लाइब्रेरी एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायतों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के सभी सामुदायिक शौचालयों को 25 जून तक पूर्ण रूप से क्रियाशील किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा तक कार्य पूरा न होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि जहां भूमि विवाद या अन्य तकनीकी कारणों से कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहां संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए। अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशानुसार माननीय जनप्रतिनिधियों के शिलापट्ट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना एवं उपयोगिता की समीक्षा करते ...

पेड़ गिरने से भैंस की हुई मौत, पशुपालक का 1 लाख का हुआ नुकसान

Image
सरायख्वाजा, जौनपुर। बीती रात आयी तेज चक्रवाती तूफान ने स्थानीय थाना क्षेत्र के लपरी गांव में एक किसान को भारी आर्थिक क्षति पहुंचा दी। तेज आंधी और तूफान के कारण एक विशाल पेड़ टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लपरी गांव निवासी रामसुंदर ने अपनी भैंस को घर के बाहर एक पेड़ के नीचे बांध रखा था। मंगलवार रात लगभग 9 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान शुरू हो गया। तेज हवा के दबाव से पेड़ जड़ समेत उखड़कर भैंस के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर जब वे बाहर निकले तो भैंस को पेड़ के नीचे दबा हुआ पाया। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आस—पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये और बचाव कार्य में जुट गये। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद पेड़ को हटाकर भैंस को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। भैंस की मौत से परिवार को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।...

चक्रवाती तूफान का कहर: सैकड़ों पेड़ गिरे, 20 घण्टे बाद आवागमन हुआ बहाल

Image
  बिजली संकट से दर्जनों गांव बेहाल, विभाग युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य में जुटा सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आस—पास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार की रात आए भीषण चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं और आंधी के कारण सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गये, दर्जनों बिजली के खंभे टूट गए तथा कई गांवों में मकानों और पशुशालाओं के टिनशेड एवं छप्पर उड़ गए। तूफान का सबसे अधिक असर जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग कयार देखने को मिला जहां सड़क पर कई बड़े पेड़ गिर जाने से लगभग 20 घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को पेड़ों को हटाकर मार्ग को दोबारा चालू कराया जा सका। मंगलवार रात करीब 9 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ चक्रवाती तूफान शुरू हो गया। कुछ ही देर में तेज हवाओं ने विकराल रूप धारण कर लिया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई पुराने और विशाल पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़कों, खेतों और मकानों पर गिर पड़े। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर लगा वाहनों का लम्बा जाम तूफान के दौरान सरायख्वाजा...

चौकियां धाम में सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ

Image
बीते दिनों अर्धनिर्मित सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने से गिट्टी पर नंगे पांव पैदल चलने को मजबूर थे दर्शनार्थी चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में सड़क निर्माण कार्य पुनः सोमवार की रात से प्रारंभ हो चुका है। सड़क ढलाई निर्माण कार्य रात्रि में ही कराया जा रहा है। वहीं रात्रि में अंधेरा होने के कारण श्रमिकों को समान लाने जाने में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ रहा है जिससे ढलाई कार्य अधिक नहीं हो पा रहा है। यह कार्य मंदिर के मुख्य मार्ग गेट नंबर 2 के समीप पहुंच चुका है। वहीं दिन में यात्रियों के आवागमन में कोई बांधा न हो, इसीलिए यह कार्य रात्रि में ही ठीकेदार द्वारा किया जा रहा है। ठेकेदार अखिलेश यादव ने बताया कि बुधवार की रात तक मन्दिर के गेट नंबर 2 तक ढलाई कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। दूसरी ओर मंदिर के सामने की गली मार्ग में 20 दिन से अधिक हो जाने के कारण अभी भी निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ था। वह कार्य बृहस्पतिवार की रात्रि से प्रारंभ हो जाएगा। बीते 20 दिनों से क्षेत्र के लोगो द्वारा जलकल की पाइप लाइन बिछाई जा रही थी, इसीलिए इस गली मार्ग को रोक गया था। ढलाई क...

बदलापुर निरीक्षण भवन में सांसद ने लोगों की सुनी समस्या

Image
जौनपुर । बदलापुर विधानसभा के निरीक्षण भवन में बुधवार को जौनपुर के सांसद बाबूसिंह कुशवाहा चौपाल लगाकर जन समस्या सुनी जिसमें बदलापुर विधान सभा से सैकड़ों लोगों ने नाली ,सड़क,पुलिया बनवाने विद्युत ट्रांसफार्मर, हाईमास्क लाइट लगवाने की मांग रखी । बदलापुर के मछली गांव के ग्रामीण स्टेडियम में वहा के प्रधान सहित बीसों लोगों ने हाईमास्क लाइट लगवाने की बात कही। पतहियापुर गांव निवासी आशीष मौर्य ने बताया कि हमारे गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है गांव में एक लाइब्रेरी खोली जाय।  वही  इलाहाबाद से शाहगंज रोड पर शारदासहायक खण्ड 36 कोहिया गांव के पास नहर की पुलिया टूट गयी है । गांव के लोगों ने पुलिया बनवाने की मांग की। इस अवसर पर सांसद ने कहा इस सरकार में अधिकारीयों  का जन समस्याओं से लेना देना नही है निरंकुश हो गये है । महंगाई कमर तोड़ रही है। महंगाई कमर तोड़ रही है डीजल पेट्रोल का दाम रोज बढ़ रहा है । खाने पीने के सामानों के दाम आसमान छू रहे है। इसके बाद बदलापुर के पट्टी दयालपुर गांव निवासी राहुल निषाद की पत्नी कुसुम निषाद का बीते दिनों बदलापुर...

OLX और Animal App के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Image
जौनपुर। जिले में OLX और Animal App पर पशु एवं JCB मशीन बिक्री का फर्जी विज्ञापन देकर लोगों को सुनसान स्थानों पर बुलाने, बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन धन उगाही करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सिकरारा और सुजानगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार को दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बुलेट मोटरसाइकिल और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भैंस और JCB मशीन बिक्री के आकर्षक विज्ञापन डालकर खरीदारों को जौनपुर बुलाते थे। इसके बाद उन्हें सुनसान स्थानों पर ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट करते और नकदी, मोबाइल तथा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से लाखों रुपये वसूल लेते थे। तीन बड़ी घटनाओं से खुला गिरोह का नेटवर्क 25 मार्च 2026 को प्रयागराज निवासी मोहम्मद नौशाद को Animal App पर भैंस बिक्री का विज्ञापन दिखाकर नौपेड़वा बुलाया गया। वहां मारपीट कर उससे 93 हजार रुपये नकद और बाद में विभिन्न खातों में एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। इसी तरह मिर्जापुर निवासी किशन सिंह और उनके सहयोगी गोविंद सिंह को JCB खरीदने...

ज्वेलरी शॉप पर महाराष्ट्र पुलिस का छापा, संचालक को हिरासत में लेकर गई टीम

Image
गौराबादशाहपुर (जौनपुर) नगर पंचायत गौराबादशाहपुर स्थित बारी रोड पर स्थित मोहन सेठ सुजीत ज्वेलर्स पर मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस ने अचानक छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया। दोपहर लगभग 4 बजे महाराष्ट्र पुलिस की टीम एक हथकड़ी लगे हुए व्यक्ति को लेकर ज्वेलरी शॉप के अंदर पहुंची। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को घटनास्थल से दूर ही रखा गया। पुलिस और टीम के सदस्यों ने दुकान के भीतर करीब डेढ़ घंटे तक सघन छानबीन की। शाम लगभग 5:30 बजे पुलिस टीम जांच पूरी करने के बाद दुकान के मालिक सुजीत सेठ को भी अपने साथ ले गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से क्या बरामद किया और मामला किस घटना से जुड़ा है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। स्थानीय स्तर पर घटना के संबंध में जानकारी लेने पर थाना अध्यक्ष गंगासागर मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की जा रही छानबीन अभी जारी है, जिसके चलते अभी इस विषय में कुछ भी आधिकारिक रूप से बताया जाना संभव नहीं है।

*पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 10 जून से निरीक्षण के लिए उपलब्ध*

Image
*जौनपुर।* जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) जौनपुर द्वारा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायत निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) एवं जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल पॉल एन. द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन मंगलवार 10 जून 2026 को कर दिया गया। जारी सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के तहत तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची जनपद के सभी विकास खंड कार्यालयों, ग्राम पंचायत कार्यालयों, पंचायत भवनों, विद्यालयों, साधन सहकारी समितियों के भवनों, उचित मूल्य की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य नामित सार्वजनिक भवनों में निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। जिला प्रशासन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी मतदाता 10 जून 2026 से संबंधित कार्यालयों में जाकर मतदाता सूची का निःशुल्क निरीक्षण कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचक नामावली की एक प्रति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिक...

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

Image
जौनपुर। बीआरपी कॉलेज मैदान में चल रही प्रदर्शनी के औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं में कई कमियां पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बड़े झूलों और अन्य संरचनाओं की पीडब्ल्यूडी से तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए तथा सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की चेतावनी दी। शनिवार देर शाम निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी परिसर में लगे झूलों, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन उपकरणों और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। इस पर उन्होंने प्रदर्शनी प्रबंधन को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी बड़े झूलों एवं अस्थायी संरचनाओं की पीडब्ल्यूडी से जांच कराकर उनकी सुरक्षा प्रमाणित कराई जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील रखे जाएं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों और वालंटियर्स के पहचान पत्र न होने, विद्युत पोल एवं वायरिंग की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और सभी क...

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

Image
जफराबाद। क्षेत्र के इमलों पाण्डेयपट्टी गांव में स्थित मोबाइल टावर पर रविवार को एक 21 वर्षीय प्रेमी प्रेमिका से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ गया। अधिकारियों व परिजनों के बार बार मोबाइल पर बात करने के बाद भी वह टावर से नीचे नही उतरा। हालांकि साढ़े घण्टे बाद वह शादी के आश्वासन पर साढ़े तीन घण्टे बाद नीचे उतरा क्षेत्र के उत्तरगावां निवासी पवन निषाद 21 वर्ष पुत्र रामदवर निषाद घर से तीन किमी दूर उक्त गांव में स्थित टावर पर चढ़ गया।उसने उसके बाद अपने परिचितों को मोबाइल से सूचना दिया।सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच कर युवक को समझाने का प्रयास किये परन्तु पवन निषाद ने उनसे मोबाइल पर बात किया। उसने कहा वह केराकत के पसेवा गांव की कक लड़की से प्यार करता है। जब तक लड़की आकर उसे शादी का आश्वासन नही देती है तब तक वह नीचे नही उतरेगा।यह जानकारी एसओ ने अधिकारियों दिया।जिसके बाद सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, एसडीएम सदर योगिता ,थानाप्रभारी लाइनबाजार के के सिंह,कोतवाल शहर अनिता सिंह,थानाध्यक्ष गौ...

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

Image
छापेमारी में दो कुंतल दोहरा बरामद, खाद्य सुरक्षा विभाग को भेजा गया नमूना जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से दोहरा (तंबाकू उत्पाद) के निर्माण और कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब दो कुंतल अवैध दोहरा बरामद किया है। बरामद माल का नमूना जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दिया गया है।  अपर पुलिस अधीक्षक नगर नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि  अपराध एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को नगर कोतवाली पुलिस को यह सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शकरमंडी मोहल्ले में एक बर्तन के दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध दोहरा का निर्माण और बिक्री कर रहे दो सगे भाइयों पवन साहू और विवेक साहू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी मस्जिद के निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से लगभग दो कुंतल अवैध दोहरा बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद दोहरा का निर्माण बि...

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

Image
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जिलों के प्रभारी मंत्रियों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसी कड़ी में सुल्तानपुर जनपद से प्रभारी मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब गिरीश चंद्र यादव को सुल्तानपुर का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कसावट और विकास कार्यों में तेजी लाने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, नए प्रभारी मंत्री के रूप में गिरीश चंद्र यादव जिले में सरकारी योजनाओं की निगरानी, अधिकारियों के साथ समन्वय और जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देंगे।इस बदलाव के बाद सुल्तानपुर की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों में नई हलचल तेज होने की संभावना है।

डीएम ने निर्माणधीन जेल का किया निरीक्षण, एक माह के भीतर दीवार का काम करे पूरा

Image
जौनपुर : जिलाधिकारी  सैमुअल पॉल एन निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यो की गुणवत्ता एवं उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या, आवश्यक मशीनों और सामग्रियों की उपलब्धता बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, जिससे निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण कराया जा सके।   उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम को इस प्रकार बनाया जाए कि वर्षा के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। समस्त आवासीय एवं अनावासीय परिसरों से जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही मल्टीपरपज हॉल एवं हाई सिक्योरिटी बैरक के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने तथा मिट्टी को समतल कर उसे बगीचे के रूप में विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए।    जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि बाउंड्री वॉल के शेष कार्यो को एक माह के भीतर पूर्ण करें तथा ओवरहेड टैंक ...

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

Image
जौनपुर। चर्चित दूल्हा हत्याकांड में सोमवार को उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब मामले में नामजद मेडिकल स्टोर संचालक अविनाश सिंह चौहान के परिजन न्याय की मांग लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इस दौरान अविनाश सिंह चौहान की पत्नी ईशा सिंह अपने पति के लिए न्याय की गुहार लगाते-लगाते भावुक हो उठीं। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद परिजनों और अन्य लोगों ने उन्हें संभाला, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिवार की ओर से अविनाश की बहन काजल किरण सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई को राजनीतिक रंजिश का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बड़उर गांव की प्रधानी की राजनीति के चलते प्रधानपति अमर बिंद द्वारा उनके भाई का नाम दूल्हा हत्याकांड के कथित षड्यंत्रकारियों में शामिल कराया गया है। काजल ने बताया कि पुलिस ने 2 और 4 मई को उनके भाई से विस्तृत पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद पुलिस स...

टीजीटी परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, नकल माफियाओं को डीएम की दो टूक चेतावनी

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की महत्वपूर्ण प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों को आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों, परीक्षा संचालन की प्रक्रिया तथा के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने बताया कि जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों पर 3 एवं 4 जून 2026 को दो पालियों में टीजीटी परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। सभी अधिकारियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और परीक्षा अवधि के दौर...