लाक डाऊन अवधि में आन लाइन शिक्षण का कार्य शुरू



    जौनपुर।  कोविड 19वैश्विक महामारी के चलते लाक डाऊन अवधि में जनपद के अन्दर वित्त पोषित माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों में आज से छात्रों को शोसल मीडिया पर आन लाइन पढ़ाने का अभियान जिला विद्यालय निरीक्षक की देख रेख में शुरू हो गया है । सभी विद्यालयों के शिक्षक एप डाउनलोड कर अपने छात्रों को वाटसप के जरिए पढ़ाने काम करेंगे । इस सन्दर्भ में जनक कुमारी इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह ने बताया कि शासन ने लाक डाऊन की अवधि तक या जब तक विद्यालय खोलने की अनुमति नहीं मिलेंगी तब तक  आन लाइन शिक्षण का कार्य जारी रहेगा।  इसके  बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक सभी प्रधानाचार्यो की मीटिंग लेकर आदेश दिया था जिसके क्रम में आज से अभियान शुरू कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष