आज फिर मिला कोरोना पाजिटिव मरीज अब संख्या पहुंची 13



     जौनपुर । जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र  स्थित शेखपुर सुतौली गांव में मुंबई से लौटे एक युवक आज  कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।  कोविड 19 पीड़ित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में आ गया है 
मुख्य चिकित्सा धिकारी राम जी पाण्डेय ने बताया कि खुटहन थाना क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गांव के निवासी सोहन लाल नाविक पांच मई को निजी वाहन बोलेरो द्वारा मुंबई से चलकर अपने गांव आया हुआ था। उसी समय से वह सेल्टर होम में कोरंटाइन में रह रहा था। दस मई को उसका नमुना लेकर जांच के लिए भेजा गया था आज रिपोर्ट में वह कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। हलांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव जांच शुरू कर दी है।  अब जौनपुर में कोरोना संक्रमण से संक्रमित लोगों की संख्या 13 पहुंच गयी है जिसमें 8 ठीक हो चुके है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष