फिर मिला कोरोना पाजिटिव अब संख्या पहुंची नौ




   जौनपुर । जनपद में अब कोरोना पाजिटिव मरीजो की संख्या  9 हो गई है । लेकिन सन्तोष जनक बात यह है कि  पांच मरीज ठीक हो चुके हैं।  तीन कि उपचार वाराणासी स्थित बीएचयू में चल रहा है । नौवां मरीज आज थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में मिला है 
इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।  स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी है। 
कोरोना पाजिटिव मरीज मुम्बई से आया है वही पर जांच में पाजिटिव पाया गया था। फिर वह जनपद में कैसे आ गया यह जांच का बिषय है। अब सरकारी तंत्र इसके सम्पर्क में आने वालों को तलाश रहीं हैं । सीएमओ रामजी पाण्डेय की माने तो इसे तत्काल वाराणसी रेफर किया जायेगा ।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष