तालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत



जौनपुर। थाना सुजानगंज क्षेत्र स्थित  भीलमपुर गांव में आज तालाब में नहाने करते समय  चार   बालकों में से दो की  मौत तालाब में डूबने से हो गयी है।  सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया , घटना की  जानकारी होने पर  ग्रामीण मौके पर पहुंच कर  बच्चों को बचाने का प्रयास करने लगे लेकिन दुर्भाग्य से तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई और दो बच्चों को बचाने में सफल हो गए।

बता दें कि जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र भीलमपुर  गांव निवासी आशीष कुमार सिंह के दो बच्चे युवराज 14 वर्ष व उमंग 11 वर्ष अपने दो दोस्तों अजय सिंह के दो पुत्रों कार्तिक 13 वर्ष व सोम 10 वर्ष के साथ तालाब में नहाने गए थे। तालाब में नहाते समय तालाब में पानी अधिक होने के कारण चारों बच्चे डूबने लगे। तालाब में डूबते समय बच्चों द्वारा शोर मचाते देख अगल—बगल मौजूद लोग शोरगुल मचाते हुए दौड़ पड़े और बच्चों को बचाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा अजय सिंह के दोनों दो बच्चों कार्तिक एवं सोम को किसी तरह से बचाने में सफल हो गए लेकिन युवराज व उमंग को नहीं बचा सके और दोनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तालाब में डूबने की खबर मिलते ही परिवार सहित गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष