भीषण हादसा से लाशों का लगा ढेर , इलाके में फैली दहशत


    महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों के मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक़, यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस ने पहुंच कर आगे की कार्रवाई की।

मामला यूपी के महोबा जिले का है, जहां श्रीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर सागर हाईवे पर शनिवार की शाम तेज रफ़्तार का कहर लोगों की जिंदगियों पर बरपा। दरअसल, कानपुर सागर हाईवे पर एक तेज रफ़्तार कार अचानक अनियंत्रित हो कर पलट गयी। कार में चार लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक अन्य घालय हो गया।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और कार में फंसे लोगों को निकलने का प्रयास किया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से एक घायल को कार से निकाल कर तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया, वहीं अन्य शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष