भाजपाईयो ने शोक सभा कर स्व.लालाजी टंडन को श्रद्धांजलि अर्पित किया



 जौनपुर। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर यहाँ जनपद में भाजपा नेताओं ने शोक सभा आयोजित कर स्व. लालाजी टंडन के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया है। इस क्रम में भाजपा के बरिष्ट नेता जगत नरायन दूबे की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में वक्ताओं ने स्व. लालाजी टंडन के निधन को राजनीति एवं समाजिक जीवन में अपूर्णीय क्षति बताते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के अति निकट रहते हुए स्व.टंडन जी ने समाज के लिए जो सेवा भाव दिखाया था वह एक मिशाल रही है। 
स्व. टंडन जी जनसंघ भाजपा में अपना पूरा जीवन गुजार दिया ऐसे लोकप्रिय सर्वप्रिय नेता विरले मिलते हैं। उनकी सामाजिक सेवायें हमेशा याद की जायेगी।  स्व. टंडन जी अपने राजनैतिक जीवन में कभी भी पद की लालसा नहीं किये थे लेकिन जमी से आसमां तक का सफर पूरा कर आज इस दुनियां को अलविदा कह दिया है। 
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। 
शोक सभा में संजय पाण्डेय,  रबी सिंह, रमेश सिंह मुन्नू, रामपाल सिंह आदि तमाम भाजपा जनो ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष