राहुल नहीं माने तो गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष संभव,सीडब्ल्यूसी की बैठक प्रस्तावित




कांग्रेस नेतृत्व को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बार पूरी संभावना है कि अगर राहुल गांधी नहीं मानते हैं, तो गैर गांधी परिवार का ही कांग्रेस अध्यक्ष होगा। सोमवार को पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक प्रस्तावित है। बताया जा रहा इस बड़ी बैठक में राहुल, प्रियंका, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक ऐसे समय में हो ही है जब अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। 10 अगस्त को ही उनका एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। ऐसे में संभावना है कि नए अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा हो सकती है।

2019 लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस की कमान अपने हाथों में ले ली थी। कांग्रेस के कई नेताओं ने खुलकर मांग की है कि फिर राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान दी जाए।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष