नवागत कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्या को अनुदानित महाविद्यालय के शिक्षकों की बधाई


जौनपुर !वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की नई कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य  के कार्यभार ग्रहण करने पर अनुदानित महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय प्रताप तिवारी व वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ जौनपुर के अध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्र ने मुलाकात कर बधाई दी और कहा कि नवागत कुलपति से अपेक्षा है कि वह सर्वप्रथम पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में अनुमोदित एवं कार्यरत शिक्षकों को फरवरी माह के बाद से 5 महीने का वेतन प्रबंध तंत्र को आदेशित कर अवश्य दिलवाएंगी। इस कोरोना महामारी में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में से कुछ दो चार महाविद्यालयों को यदि छोड़ दिया जाए तो, शेष सभी महाविद्यालयों ने फरवरी के बाद से ही स्ववित्तपोषित शिक्षकों को वेतन नहीं दिया है ।जबकि पिछले शैक्षिक सत्र की फीस प्रबंधतंत्र द्वारा जुलाई 2019 में ही वसूल ली गई थी। भुखमरी के कगार पर पहुंच गए स्ववित्तपोषित शिक्षकों को नवागत कुलपति से बड़ी उम्मीद है।
    

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष