युवाओं का भविष्य कांग्रेस में है - महासचिव उप्र कांग्रेस



 जौनपुर । कांग्रेस के पूर्वांचल प्रभारी विश्व विजय सिंह महासचिव उप्र  के नेतृत्व में संगठन  सृजन अभियान के तहत गोमती होटल हाल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जहां वार्ड अध्यक्षों का चुनाव और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का शुरुआत किया गया। महासचिव विश्व विजय सिंह ने कहा कि युवाओं का भविष्य है कांग्रेस युवा को रोजगार चाहिए।  कांग्रेस पार्टी संगठन की मजबूती के साथ साथ  वार्ड स्तर की जो भी समस्याएं हैं पानी,  बिजली ,नाली सड़क, इन तमाम मुद्दों को उठाएंगे जनमानस की जो समस्या होगी हम शासन से उसकी लड़ाई लड़कर हल कर आएंगे खास तौर पर विशेष रूप से प्रत्येक वार्ड में साफ सफाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए हमारी मांग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सौरभ शुक्ला ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत बनाना है। और प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में हम सब को एकजुट होकर 2022 में प्रियंका गांधी जी को मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यक्रम के आयोजन महासचिव अमीष श्रीवास्तव  ने किया।  इस अवसर पर, गौरव सिंह सनी,  महासचिव राजन तिवारी एडवोकेट,  वरिष्ठ नेता राकेश सिंह डब्बू , संदीप सोनकर, रघुनाथ रावत सुभाष चंद्र  आदित्य बबलू ,विनय,मनोज आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष मुफ्ती मेहदी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष