मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मामले में नया मोड़



मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि विवाद मामले को लेकर अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और राजेंद्र माहेश्वरी द्वारा मथुरा की न्यायालय में अर्जी लगाकर श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में कमिशन द्वारा स्थलीय निरीक्षण कराए जाने की मांग की है। याचिकाकर्ता दोनों अधिवक्ताओं ने न्यायालय से मांग की है कि न्यायालय कमिशन द्वारा शाही ईदगाह मस्जिद मथुरा का स्थलीय निरीक्षण कराएं और वहां की वास्तविक स्थिति के बारे में न्यायालय को अवगत कराया जाए दोनों अधिवक्ताओं द्वारा स्थलीय निरीक्षण करने वाली टीम को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग भी की है।

एडीजे 7 की कोर्ट ने सुनवाई के बाद इसमें  अगली तारीख 19 फरवरी नीयत की है अब 19 फरवरी को न्यायालय इस मामले में सुनवाई करेगा और अपना आदेश सुनाएगा । अब देखना होगा 19 फरवरी को न्यायालय क्या कमीशन गठित करता है । अगर कमीशन गठित होगा तो मंदिर और मस्जिद के बीच चल रहे विवाद में नया अध्याय जुड़ जाएगा ।  इस बारे में जानकारी देते हुए याचिकाकर्ता अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और राजेंद्र महेश्वरी द्वारा बताया गया की न्यायालय से कमीशन द्वारा स्थलीय निरीक्षण कराए जाने की मांग की है अब न्यायालय में सुनवाई की तारीख 19 फरवरी दी है इस पर न्यायालय अपना आदेश सुनाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष