पैसे के लेन देन के विवाद में कर दिया हत्या

 




जौनपुर। जनपद के थाना मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चहरपुर गांव में सोमवार को पैसे के लेनदेन के विवाद एक बृद्ध को पीटकर हत्या कर  दिया गया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है ।

खबर है कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चहरपुर गांव के देवनारायण ने अपनी जमीन इन्द्र प्रकाश को बेचा था । बैनामा के समय कुछ पैसा इन्द्र प्रकाश ने बकाया रखा था । सोमवार की शाम बकाया पैसे मांगने के लिए देव नारायण इंद्रप्रकाश के घर गये थे । पहले दोनों ने शराब पीया उसके बाद लेन देन के विवाद में मारपीट हो गया  परिवार वाले घायल देवनारायण को एक निजी अस्पताल ले गए जहाँ पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  हत्या की सूचना मिलते ही सीओ मड़ियाहूं भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष