कोरोना का कहरः पूर्वांचल विश्वविद्यालय 28अप्रैल तक के लिए बन्द


जौनपुर। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख कर विश्व विद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय कार्यालय को 28अप्रैल तक के लिए बन्द कर दिया है। कुल सचिव पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी कर्मचारी अपने घरों से ही विश्व विद्यालय के कार्यों को करते रहेंगे। 
कई कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से संक्रमित पाये जाने के पश्चात विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यालय को बन्द करने का निर्णय लिया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे जरूरत पड़ने पर कभी भी बुलाया जा सकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष