नये प्रधानों से 28 मई को जानें क्या बातचीत करेंगे सीएम योगी, होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग



यूपी पंचायत चुनाव में चुने गए नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाये जाने के बाद प्रदेश के ग्राम प्रधानों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन प्रधानों से बातचीत का कार्यक्रम बनाया है। सीएम आफिस के अनुसार सीएम योगी 28 मई को नए प्रधानों से बातचीत करेंगे। अपने दफ्तर से ही मुख्यमंत्री इन प्रधानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। 
लखनऊ से आला अधिकारियों ने इस बाबत तैयारी करने का निर्देश जिलों के अफसरों को दे दिया है। माना जा रहा है कि फिलहाल चुनिंदा जिलों के ही प्रधानों से सीएम योगी की बातचीत हो सकेगी। इसके लिए अगले दो दिनों में तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। माना जा रहा है कि ग्रामीण इलाकों में चल रहे विशेष जांच अभियान को लेकर सीएम योगी प्रधानों से बातचीत करेंगे। पिछले कुछ दिनों से सीएम योगी जिलों के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम योगी ने निगरानी समितियों के लोगों से भी मुलाकात की है। कई ग्रामीण इलाकों में भी खुद सीएम योगी ने जाकर निरीक्षण किया और कोरोना संक्रमित लोगों से बातचीत की है। 

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष