यूपी बोर्ड में इन्टर की परीक्षायें जुलाई के दूसरे सप्ताह में संभव,जानें पेपर का समय क्या होगा



प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षाओ को लेकर चल रहे कयासों के बीच आज सरकार ने हाई स्कूल की परीक्षा निरस्त करते हुए इन्टर की परीक्षा कराने का निर्णय ले लिया है। बोर्ड के सूत्र के अनुसार जुलाई के दूसरे सप्ताह में परीक्षा कराने का कार्यक्रम जारी हो सकता है। 
सरकार के माध्यमिक शिक्षा मंत्री डा दिनेश शर्मा ने इन्टर की परीक्षा कराने का निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया है कि परीक्षा मात्र डेढ़ घन्टे में प्रश्न पत्र खत्म होगा। छोटे सवाल होंगे और परीक्षा केन्द्रों पर कोविड की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करते हुए परीक्षा सम्पन्न करायी जायेगी। परीक्षा के प्रश्न पत्र अब डेढ़ घन्टे के हिसाब से बनेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष