श्रीराम जन्म भूमि पर ऐतिहासिक फैसला करने वाले सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति का कोरोना से निधन



देशभर में चर्चित अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर 30 सितंबर, 2010 को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ की ओर से सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले में शामिल रहने वाले सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धर्मवीर शर्मा शुक्रवार को निधन हो गया। आपको बता दें कि 74 वर्षीय सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धर्मवीर शर्मा वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 12 में रहते थे। उनके परिवार के सदस्य से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात वह पूर्ण स्वस्थ थे। शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पर उन्हें बचाया न जा सका। 
शुक्रवार दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद बुलंदशहर के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके भाई सत्यदेव गौतम और श्याम गौतम इत्यादि लोग मौजूद रहे। बुलंदशहर में दानपुर नगर के हवेली परिवार में जन्मे धर्मवीर शर्मा के निधन की दुखद खबर मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा