समाजसेवी हरिवंश पांडेय का निधन, परिवार एवं समाज को अपूर्णीय क्षति


जौनपुर । जौनपुर जिले में बदलापुर तहसील एवं बक्सा ब्लॉक के चकदौदहा गांव निवासी समाजसेवी पंडित हरिबंश पांडेय का आज रविवार को उनके आवास पर निधन हो गया । वह लगभग 85 वर्ष के थे ।
राष्ट्रीय सेवक संघ जौनपुर के विभाग संपर्क प्रमुख शैलेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू के पिता एवं शारदा सहायक खण्ड 36 के पूर्व अध्यक्ष हरिबंश पांडेय बराबर समाज सेवा करते रहे , गरीब और असहायों की मदद करना इनका कार्य था । गरीबों की पुत्रियों की शादी में विशेष मदद करते थे । समाजसेवी हरिवंश पांडे आज रविवार को उनके आवास पर सुबह निधन हो गया । वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष