जानिए इस वर्ष मानसून के वाराणसी समेत पूर्वांचल में पहुंचेगा




पूर्वांचल में मानसून का समय 15 से 20 जून माना जाता है लेकिन बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि वर्तमान स्थिति के आधार पर कहा जा सकता है कि इस बार मानसून के वाराणसी समेत पूर्वांचल में आने में थोड़ी सी देरी की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 
इधर, पूर्वांचल में कभी धूप तो कभी तेज हवा चल रही है तो कभी हवा की रफ्तार थमने से भी लोग बेचैन हो जा रहे हैं।  अब हर कोई मानसून के आने का इंतजार कर रहा है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। 
मौसम विज्ञानी के अनुसार केरल और लक्षद्वीप को भिगोने के बाद मानसून कर्नाटक पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश में 20 तो राजस्थान में 25 जून तक इसके पहुंचने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक जून के अंतिम सप्ताह में मानसून वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल में दस्तक दे सकता है। इसके बाद ही लोगों को उमस से राहत मिलेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष