तीन दिन में सड़क चलने योग्य बनाने के लिए जानें डीएम ने क्या दिया निर्देश, डीएम की शक्ती से ठेकेदार के हाथं पांव फूले



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा मोहल्ला मियांपुर में नमामि गंगे एवं अमृत योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेई शिवानंद को निर्देश दिया कि बारिश के बाद सड़क पर जमी मिट्टी को तत्काल हटाया जाए तथा 03 दिन के भीतर सड़क हो चलने योग्य बनाया जाए। उन्होंने अमृत योजना के तहत कार्य कर रहे मजदूरों की संख्या की जानकारी प्राप्त की जिस पर अधि. अभियंता जल निगम द्वारा बताया गया कि कुल 45 मजदुर कार्य कर रहे हैं, जिलाधिकारी ने मजदूरों की संख्या और बढ़ा कर तेजी से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मोहल्ले वालों ने जिलाधिकारी से शिकायत किया कि मोहल्ले में कूड़े का उठान नहीं हो रहा है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतोष मिश्रा को निर्देश दिया कि तत्काल कूड़ा उठाने का कार्य कराया जाए और नियमित रूप से मोहल्लों में साफ-सफाई का कार्य कराया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष