राज्यमंत्री उच्च शिक्षा से विनियमितीकरण की मांग को लेकर मिला शिक्षको का प्रतिनिधिमंडल



जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय के अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व मे शिक्षको का प्रतिनिधिमंडल  निरीक्षण भवन में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार से मिलकर विनियमितीकरण की मांग के सम्बंध मे ज्ञापन दिया । 
ज्ञापन देते समय महामंत्री डा संजय कुमार तिवारी ने बताया कि हम लोगो की मांग वर्षो से प्रक्रियाधीन है तथा शासन मे इसके सम्बंध मे प्रदेश अध्यक्ष डा के एस पाठक के साथ शासन स्तर पर बैठक भी सम्पन्न हो चुकी है पर अभी तक  विनियमितीकरण के सम्बंध मे कोई न्यायोचित निर्णय नही हो सका है । इसके सम्बंध मे आपसे प्रबल संस्तुति की अपेक्षा है ।
प्रतिनिधिमंडल मे महामंत्री डा संजय कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष  डा ज्ञान प्रकाश सिंह, डा सुधीर कुमार सिंह, डा गोलुकजा द्विवेदी, डा संजीव कुमार सिंह, डा अर्चना श्रीवास्तव, डा नेहा सिंह, डा दीपशिखा सिंह, डा धर्मेंद्र सिंह एवं डा मानवेंद्र सिंह शामिल रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष