चचा भतीजे का होगा मिलन इटावा में अखिलेश ने दिया बड़ा बयान




दीपावली का पर्व मनाने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव पहुंचे सैफ़ई कार्यकर्ताओं से की मुलाकात,

चाचा शिवपाल से गठबंधन/ विलय के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने लगातार प्रयास किया है कि क्षेत्रीय दलों व छोटे दलों को साथ लेकर चले और इसमें कई दल समाजवादी पार्टी के साथ आए हाल ही में ओमप्रकाश राजभर ने एक ऐतिहासिक कार्यक्रम मऊ में किया है समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े हैं। तो समाजवादी पार्टी की यह कोशिश होगी कि जितने भी दल हैं जो क्षेत्रीय दल हैं उनको जोड़ा जाए और स्वाभाविक भी है चाचा का भी एक दल है और उस दल को भी साथ में लेने का काम करेंगे चाचा का पूरा सम्मान होगा और ज्यादा सम्मान करने का काम समाज और पार्टी के लोग करेंगे आप लोगों को मैं भरोसा दिला रहा हूँ। चाचा शिवपाल को समाजवादी पार्टी में विलय के सवाल पर उन्होंने कहा कि विलय का सवाल नहीं है। चुनाव में जो हम जा रहे हैं तो कहीं न कही गठबंधन जिस तरीके से होगा किया जायेगा और हमारा गठबंधन होगा उन्हें भी साथ लिया जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष