राज्यपाल आन्नदी पटेल 10 दिसम्बर को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में करेगी सिरकत,ये है कार्यक्रम


जौनपुर। नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल, जौनपुर ने अवगत कराया है कि महामहिम श्री राज्यपाल, उ०प्र० श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी 10 दिसम्बर 2021 को समय 08.45 बजे हेलीपेड-ला मार्टिनियर कालेज ग्राउण्ड से हेलीपैड-एकलव्य स्टेडियम, वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के लिए राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगी तथा समय 09.50 बजे हेलीपैड पर पहुचेंगी। 09.55 बजे दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर हेतु कार द्वारा प्रस्थान करेंगी। 10:00 बजे से 12.30 बजे तक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम के लिए आरक्षित। 12.35 बजे वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय, जौनपुर स्थित हेलीपैड के लिए कार द्वारा प्रस्थान समय 12.40 बजे हेलीपैड से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा लॉ मार्टीनियर कालेज ग्राउण्ड, लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष