जौनपुर में चाकू घोपकर युवा राजगीर की हत्या

जौनपुर । जौनपुर जिले में कोतवाली क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर गांव में मंगलवार की रात घर जाते समय एक युवा राजगीर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
 पुलिस के अनुसार जिले में बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर गांव निवासी 26 वर्षीय मुकेश निषाद पेशे से राजगीर था। वह रात साढ़े नौ बजे बाइक से उसरा बाजार से सामान लेकर घर जा रहा था, वह घर से पांच सौ मीटर पहले नाले के पास पहुंचा था तभी गांव का ही युवक त्रिलोकी नाथ निषाद ने उसे चाकू घोंप दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंच गए तथा मुकेश को सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई उमेश निषाद की तहरीर पर पुलिस त्रिलोकी नाथ निषाद के विरुद्ध का केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है हत्या की वजह पुरानी रंजिश है। 
                                                     

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष