सिविल जज सुनील सिंह का हृदयाघात के चलते निधन,न्याय पालिका में शोक



जौनपुर। ललितपुर में कार्यरत रहे डा. सुनील सिंह सिविल जज सीनियर डिविजन का आज सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया। इसकी जानकारी होने पर जौनपुर के न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं आदि में शोक की लहर दौड़ गयी। 
खबर है कि श्री सिंह दिल्ली में ट्रेनिंग पर गये थे जहां आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। बता दें कि श्री सिंह जौनपुर में सिविल जज जू.डी. रह चुके थे जो न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं के बीच खास पैठ रखने वाले अधिकारी के रूप में जानें जाते रहे। जौनपुर से तबादला होने पर वह  फैजाबाद में तैनात थे जिसके बाद ललितपुर में सिविल जज सीनियर डिवीजन के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी के रूप में तैनात थे। इसी दौरान दिल्ली में ट्रेनिंग में गये थे कि शुक्रवार को अचानक तबियत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार सहित ललितपुर, फैजाबाद, जौनपुर के न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। लोंगो ने नम आंखो के साथ श्रद्धान्जलि दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष