मिशन शक्ति की टीम को कुलपति ने किया सम्मानित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मिशन शक्ति टीम को बुधवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने सम्मानित किया।

प्रो. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय मिशन शक्ति की महिला टीम बहुत ऊर्जावान है। लगातार शासन से जो भी कार्यक्रम आ रहे हैं उसका क्रियान्वयन पूर्ण रूप से किया जा रहा है। अभी तक मिशन शक्ति के द्वारा जो भी कार्यक्रम हुए हैं उनका भव्य आयोजन रहा है। मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि इस सम्मान से हमारे टीम का हौसला और भी बुलंद हुआ है। कुलपति मैम का प्रोत्साहन ही हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। इस अवसर पर 

प्रो. वंदना राय, बबिता सिंह डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. वनिता सिंह, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ. झांसी मिश्रा, डॉ. पूजा सक्सेना, करुणा निराला डॉ. विनय वर्मा आदि शामिल थे।


Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष