सीएम योगी ने यूपी में हिन्दू युवा वाहिनी की प्रदेश से जिला तक सभी कमेटियां किया भंग, जानें कारण



उत्तर प्रदेश में हिंदू युवा वाहिनी की प्रदेश, जिला और महानगर की सभी इकाइयां भंग कर दी गई हैं। इसके संरक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही हैं। इस संगठन से मिलते-जुलते नाम वाले कई संगठन बन गए। ऐसे में तमाम तरह के गलत काम किए जाने की शिकायत सीएम को मिलने लगी थी। यह फैसला संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया है।
इस संगठन के संरक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, इसके प्रदेश महामंत्री डॉ पीके मल्ल और प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय थे। हिंदू युवा वाहिनी की शुरुआत करीब 20 साल पहले हुई थी। सीएम योगी के हिंदू युवा वाहिनी संगठन बनाने के बाद ही लोग इन्हें राजनीति का माहिर खिलाड़ी मानने लगे थे।
हिंदू युवा वाहिनी हिंदू समाज की एकता के लिए काम करता है। इसका काम समाज से छुआ-छूत और ऊंच नीच का भेद मिटाना है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष