आखिर हाईकोर्ट ने प्रयागराज के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट को क्यों कराया सील


इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासनिक समिति के निर्देश पर इलाहाबाद जिला न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पर कार्रवाई करते हुए उनका कोर्ट रूम और चैंबर सील कर दिया गया है। सूचना है कि कार्रवाई मंगलवार को आधी रात के बाद की गई।
सूत्रों के मुताबिक प्रशासनिक समिति के निर्देश पर प्रयागराज के जिला जज संतोष राय मंगलवार की रात में करीब एक बजे कोर्ट पहुंचे। रात में जिला जज को देख कर वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिला जज सीधे एडीजे प्रथम राम किशोर शुक्ल के कोर्ट रूम पहुंचे और उसे सील करवा दिया। उनका चेंबर भी सील कर दिया गया है। इस कार्यवाही से बुधवार को उनकी कोर्ट में कोई न्यायिक कामकाज नहीं हो सका। कचहरी में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 
बुधवार सुबह इलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रशासनिक टीम जिला न्यायलय पहुंची और जिला जज के साथ दस्तावेजों का निरीक्षण किया। हाई कोर्ट प्रशासनिक कमेटी की कार्यवाही को देखते हुए जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दी गई है। बिना जांच के किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।खबर यह भी आयी है कि इस मामले में हाईकोर्ट ने एडीजे फर्स्ट राम किशोर शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है। भ्रष्टाचार के आरोप में हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने यह फैसला सुनाया है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष