समाधान दिवस में भूमि विवाद,अवैध कब्जा, राशन कार्ड की मिली शिकायत,10 निस्तारित


जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में काशीराम सामुदायिक भवन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारी को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर कुल 63 शिकायतें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई जिसमें मौके पर ही 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया।     समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जे, आवास एवं राशन कार्ड की शिकायते आयी जिसे सम्बंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि 01 सप्ताह की भीतर निस्तारण करायें और निस्तारण करने के बाद शिकायतकर्ता से बात अवश्य कर ले।  इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सुनील कुमार भारती, डीएफओ प्रवीण खरे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता उपस्थित सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष