प्रोफ़ेसर कीर्ति सिंह के निधन पर कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने दुख व्यक्त किया


जौनपुर। प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एवं कई कृषि विश्वविद्यालयो के कुलपति रहे प्रोफेसर कीर्ति सिंह के निधन पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रोफ़ेसर कीर्ति सिंह कृषि के क्षेत्र में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता वह जौनपुर जनपद के रत्न थे। सेवानिवृत्त होने के बाद इस उम्र में भी व कृषि अनुसंधान एवं नवाचार के लिए सक्रिय रहे जो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय से प्रोफ़ेसर कीर्ति सिंह जी का गहरा नाता रहा और वह सदैव विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों का आतिथ्य स्वीकार करते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख को सहने की शक्ति उनके परिवारजनों को दे।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष