बारात से घर लौट रहे दो युवको को ट्रक ने रौंदा दोंनो की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम



जौनपुर। थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र आजमगढ़ मार्ग पर केराकत तिराहा स्थित प्रसाद इंस्टीट्यूट के पास बीती देर रात सड़क हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों किसी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। सूचना के बाद से युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव निवासी शिवजीत (30) पुत्र लालचंद और सुजीत (26) पुत्र सुरेश आजमगढ़ से किसी शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। देर रात प्रसाद इंस्टीट्यूट के पास केराकत तिराहे पर जौनपुर से केराकत की तरफ जा रहे ट्रक में उनकी बाइक से सीधे टक्कर हो  गई। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे। ट्रक से टकराने के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुजीत की सांसें चलती देख मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उसे भी चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।


दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे गौराबादशाहपुर थाने के उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने परिजनों को सूचना देने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर देवानंद रजक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई होगी। 

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष