यूपी में पांच आइएएस अधिकारियों का फिर हुआ तबादला


उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। आयुष घोटाले में नाम आने के बाद अपर मुख्य सचिव वित प्रशांत त्रिवेदी हटाए गए हैं। एसीएस वित्त प्रशांत त्रिवेदी को हटाया गया है। वह आयुष घोटाले में ईडी और सीबीआई की जांच के दायरे में थे। इसके अलावा कानपुर के कमिश्नर राजशेखर का तबादला किया गया है। सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर को सचिव कृषि के पद पर नियुक्त किया गया है। सहारनपुर के मंडलायुक्त लोकेश एम अब कानपुर के मंडलायुक्त होंगे।

महाराष्ट्र से प्रतिनियुक्ति से वापस लौट कर तैनाती का इंतजार कर रहे ऋषिकेश भास्कर यशोद को सहारनपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है।

प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इस पद से हटाकर प्रतीक्षारत किए गए संजय कुमार को प्रबंध निदेशक प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन के पद पर तैनात किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष