फर्जी जज को लाइन बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल


जौनपुर। थाना लाइन बाजार की पुलिस ने खुद को जिला जज बताने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके विरूद्ध मुअसं 278 /23 धारा 419, 420 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इस संदर्भ में पुलिस द्वारा जानकारी दी गयी है कि अभियुक्त सौरभ शुक्ला पुत्र संतोष शुक्ला निवासी गोधना मखदूमपुर और श्याम श्रीवास्तव पुत्र शेष कुमार श्रीवास्तव निवासी सलखापुर दोनो थाना क्षेत्र लाइन बाजार खुद जनपद बिजनौर का जिला जज बताते हुए जिलाधिकारी जौनपुर को वाटसप पर मैसेज भेजा फिर कुछ ही समय बाद दोनो एक प्रार्थना पत्र लेकर डीएम के पास खुद पहुंच गये। आशंका होने पर जिलाधिकारी ने पुलिस बुला लिया और दोनो को थाने पर भेजवा दिए। 
थाने पर पहुंचने के बाद पुलिस ने कड़ाई दिखाई तो दोनो अपनी सच्चाई कबूल कर ली इसके बाद पुलिस ने दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धारा 419,420 में जेल भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष