जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में चली गोली, एक घायल उपचार जारी, पुलिस बदमाशो की तलाश में जुटी


जौनपुर। जनपद के थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित बाईपास रोड पर गोंडा गांव के पास शुक्रवार की देर रात करीब 09 बजे दो बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने अकेले बाइक से अपनी बहन के यहां जा रहे युवक को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मिली खबर के अनुसार भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित जगन्नापुर गांव निवासी सुशील कुमार पांडेय (40) अपनी बहन के यहां जफराबाद थाना क्षेत्र स्थित मिसिरपुर गांव में करीब चार दिन पहले आए थे। सुशील के भांजे ने बताया कि शुक्रवार की रात में वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर आए चार लोगों ने गोली चला दी।
गोली सुशील के पैर में लगी है। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे भी बरामद किए हैं।
इस मामले में जफराबाद थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों का नाम भी बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष