उत्तर प्रदेश में फिर देर रात चार आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, जानें किसे कहां भेजा गया


उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गोरखपुर के मंडलायुक्त रवि कुमार एन जी को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। अभी तक ग्रेटर नोएडा सीईओ का अतिरिक्त प्रभार नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी के पास था। 
मंडलायुक्त गोरखपुर का अतिरिक्त प्रभार फिलहाल जिलाधिकारी गोरखपुर को दिया गया है। जल्दी ही नए मंडलायुक्त की तैनाती की जाएगी।

सचिव नगर विकास रंजन कुमार का तबादला सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पद पर कर दिया गया है। सचिव स्वास्थ्य रविंद्र कुमार को सचिव नगर विकास बनाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष