अंजुमन हुसैनिया का चुनाव:तकी हैदर काजू फिर चुने गये अध्यक्ष और सिक्रेटरी बने मिर्जा जमील

जौनपुर। अंजुमन हुसैनिया (रजिस्टर्ड) बलुवाघाट की एक आवश्यक मीटिंग में तक़ी हैदर काजू को पुनः अध्यक्ष बनाया गया है, साथ ही मिर्ज़ा जमील को जनरल सेक्रेटरी पद पर पुनः चुन लिया गया है। नगर के हाजी मोहम्मद अली  बलुवाघाट के इमामबाड़े में आयोजित मीटिंग में हुए इस चुनाव में अंजुमन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिया लिया है और नया अध्यक्ष चुन लिया। गौरतलब है कि सबसे पुरानी अंजुमन हुसैनिया के तत्वावधान में ऑल इंडिया तरही शब्बेदारी का आयोजन विगत कई वर्षों से मकबूल मंजिल बलुआघाट में होती चली आ रही है साथ ही नगर में निकले वाले कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जुलूस भी अंजुमन हुसैनिया के नेतृत्व में निकलता चला आ रहा है। ऐसे में अंजुमन की बड़ी जिम्मेदारी पूरी पदाधिकारीयो पर रहती है। अध्यक्ष तक़ी हैदर "काजू" ने कहा कि अंजुमन हुसैनिया के सदर पद पर कार्य करते हुऐ अंजुमन के सदस्यों के साथ मिलकर हमेशा कार्य करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष