लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले 37 आरोपी गये सलाखों के पीछे

जौनपुर। जनपद के थाना पंवारा क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में लालच देकर अनुसूचित जाति की बस्तियों में गरीब ग्रामीणो के धर्म परिवर्तन का खेल चलने की सूचना पर सक्रिय पुलिस ने तीन दर्जन लोगो के खिलाफ विधिक कार्यवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली खबर के अनुसार पंवारा थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव में 15 अगस्त की दोपहर में अनुसूचित बस्ती में गांव के लोगों को गुमराह कर एवं लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
थाना प्रभारी राजनारायण चौरसिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जितेंद्र कुमार, शिवकुमार, प्रिंस कुमार, रतन लाल व महेंद्र गौतम को गिरफ्तार कर थाने लाए। पुलिस ने ग्राम प्रधान सौरभ सरोज की तहरीर के आधार पर 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष