अमृत काल के पंच प्रण का पुलिस जनो ने लिया संकल्प


जौनपुर। मेरी माटी मेरा देश’ एवं ‘हर घर तिरंगा’अभियान के शुभारम्भ अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को अमृत काल के पंचप्रण की शपथ दिलाई गई।
आजादी का अमृत महोत्सव" समारोह के अंतर्गत "मेरी माटी मेरा देश" व "हर घर तिरंगा" अभियान का आयोजन संपूर्ण देश में उत्सवी ढंग से दिनांक 09 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक किया जाएगा। इसी क्रम में आज दिनांक 09.08.2023 को डा0 अजय पाल, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अमृत काल के पंचप्रण की शपथ दिलाई गई।
इसी के साथ पुलिस लाइन जौनपुर व जनपद के समस्त पुलिस कार्यालयों/थानों/चौकियों पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अमृत काल के पंचप्रण की शपथ ली गई।  
अमृत काल के पंचप्रण-
1-विकसित भारत का लक्ष्य
2-गुलामी के हर अंश से मुक्ति
3-अपनी विरासत पर गर्व
4-एकता और एकजुटता
5-नागरिकों में कर्तव्य की भावना

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष