डबल इंजन की सरकार महिलाओ के सम्मान और आर्थिक उत्थान के लिए कर रही है काम - गिरीश चन्द यादव


जौनपुर। डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान एवं उनके आर्थिक उत्थान के लिए तत्पर है। इसीलिए सरकार द्वारा महिलाओं हेतु संचालित सरकारी योजनाओं में महिला को ही परिवार का मुखिया बनाया गया है, स्वयं सहायता समूह गठन, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, उज्जवला योजना, विद्युत सखी आदि है। 
उक्त बातें गिरीश चन्द यादव राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण उ0प्र0 सरकार ने कहीं। वे सोमवार को राजहंस मैरेज लान कुत्तूपुर में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संदर्भ में विस्तार से जन समूह को अवगत कराया। 
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह, नगर पालिका परिषद जौनुपर की चेयरमैन मनोरमा मौर्या, क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रान्त की मेनका सिंह सहित विभिन्न वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। 
मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण उ0प्र0 ने डूडा द्वारा संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलायें जो सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं या सरकार की विभिन्न योजनाओं को शहरी गरीबों को लाभान्वित करने में सहयोग कर रही हैं,उन्हें शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह, प्रतिनिधि राज्यमंत्री, खेल एवं युवा कल्याण ने तथा अध्यक्षता धर्मेन्द्र मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेतासराय ने किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य, ब्लाक प्रमुख करंजाकला सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष करन्जाकला राजकेशर पाल, सीबी साहू, ऊषा देवी, डूडा के जितेन्द्र सिंह, संदीप चौधरी, चाॅदनी, आदि उपस्थित रहे।       

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष