कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,  जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह और कुलसचिव महेंद्र कुमार ने जन जागरूकता रैली को सोमवार को रवाना किया। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उत्तर प्रदेश और भारत सरकार की चल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं, इस कारण खासतौर से गांव के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। जन जागरूकता रैली विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांवों देवकली, जासोपुर,  कुकुडीपुर और खमहौरा में जाकर लोगों के बीच जागरूक करने का कार्य करेगी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ शशिकांत यादव, डॉ विशाल यादव, डॉ विनय कुमार और इंजी विजय कुमार मौर्य, मैलास, बॉकेलाल यादव सहित समस्त स्वयंसेवक स्वयं सेविकाएं  उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष