भाजपा, सरकार, और संघ की बैठक अचानक हुई स्थगित, जानें कारण



भाजपा, सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच आज 20 जुलाई शनिवार को होने वाली कोर कमेटी की समन्वय बैठक स्थगित हो गई है।इस बैठक में संघ की ओर से सह सर कार्यवाह अरुण कुमार को मौजूद रहना था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक के साथ उपचुनाव समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा होनी थी।बता दें कि अरुण कुमार का शुक्रवार को भुवनेश्वर से राजधानी आने का कार्यक्रम था, हालांकि फ्लाइट रद होने की वजह से बैठक स्थगित कर दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष