टैंकर की चपेट में आने से दो श्रद्धालु की मौके पर मौत दो घायल


महाकुंभ 2025 :– बेटी और माँ हुई अकेली, इकलौता भाई व पिता का हटा साया 


थरवई / महाकुम्भ में संगम स्नान करने आये थे श्रद्धालुओं की चपेट में आने से पिता और पुत्र की हुई मौत। शुक्रवार को महाकुम्भ स्नान के लिए चारों श्रद्धालु आये थे वापसी के दौरान कोखराज हंडिया नेशनल हाइवे पर सुबह करीब नौ बजे के आस पास थाना क्षेत्र थरवई के बेरुई के सामने खड़ी टैंकर में पीछे से आ रही चार पहिया वाहन टैंकर में जा घुसी जिसमें दो जिसमें लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और दो लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतक बेटा राजा पुत्र मनोज कुमार उम्र करीब 28 वर्ष पिता मनोज कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी बावनगंज जिला कटिहार बिहार के रहने वाले थे वहीं घायल माँ रूबी पत्नी मनोज कुमार चालक गणेश कुमार पुत्र हेमचंद्र निवासी ग्रैंड आइवा सेक्टर 103 फ्लैट न 401 दिल्ली। घटना कोखराज हंडिया नेशनल हाईवे पर पर थाना क्षेत्र बेरुई के सामने खड़ी टैंकर में पीछे से आ रही चार पहिया वाहन जा घुसी। बताया जा रहा की कार चालक झपकी के चलते ऐसा होने की संभावना जताई जा रही। कार कैसे टैंकर में जा घुसी कारण स्पष्ट नहीं हो सका। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। वहीं जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस वहीं तत्काल घटना की जानकरी होते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा घायल रूबी व चालक गणेश कुमार को अस्पताल रेफर किया गया। मृतक मनोज कुमार के दो संतान थे एक बेटी रूचि गुप्ता व बेटा राजा थे। बेटी रूचि और माँ हुई अकेली। माँ अस्पताल में भर्ती।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष