यूपी में क्या सपा-कांग्रेस का गठबंधन टूटेगाः राहुल गांधी 200 सीट से कम पर राजी नहीं; सांसद इमरान मसूद ने दिए संकेत..



लखनऊ - राहुल-प्रियंका के करीबी और पश्चिमी यूपी के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने साफ कर दिया कि 80 में 17 का फॉर्मूला अब स्वीकार नहीं। मसूद ने साफ कहा कि हम लोग इस बार किसी को जिताने या हराने के लिए नहीं लड़ेंगे। हमारा संघर्ष कांग्रेस के आधार को वापस लाने के लिए होगा। इमरान मसूद का बयान ऐसे वक्त आया है, जब कांग्रेस ने प्रदेश में जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची में पिछड़ों के बाद सबसे ज्यादा जगह मुस्लिमों को दी है। सवाल यह है कि जिस सपा-कांग्रेस गठबंधन ने भाजपा को बहुमत पाने से रोक दिया था, क्या उसकी गांठें ढीली हो चुकी हैं? गठबंधन टूटने का किसे फायदा या नुकसान होगा?

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष