टोल प्लाजा के पास ट्रक में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव


थरवई। थाना क्षेत्र के भोपतपुर टोल प्लाजा के पास खड़ी ट्रक के पीछे डाला में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का दुर्गंधयुक्त शव रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला   स्थानीय लोगों ने शव से बदबू आने पर घटना की सूचना  थरव ई पुलिस को  दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
 इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि
ट्रक न के आधार पर मुरादाबाद जिले की  है, लेकिन ट्रक पर लिखा मोबाइल नंबर बंद होने के कारण ट्रक मालिक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष