भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाला तिरंगा यात्रा



थरवई प्रयागराज पांडेश्वर नाथ धाम मंडल के गंगापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र गिरी के नेतृत्व मे शांतिपुरम चौराहा फाफामऊ में भाजपा कार्यकर्ताओ ने तिरंगा यात्रा निकला। तिरंगा यात्रा मे सामिल गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहां कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को हम सब नमन करते है। 
भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य देश के वीर सपूतों को यह तिरंगा यात्रा रैली समर्पित है। 
यह तिरंगा यात्रा शांतिपुरम चौराहा से फाफामऊ बाजार 40 नम्बर गोमती होते हुए पड़िला मे रैली का समापन किया गया। इस तिरंगा रैली यात्रा मे जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, मंडल अध्यक्ष महेंद्र गिरी, पूर्व विधायक प्रभाकर पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील महाराज, महामंत्री नीरज त्रिपाठी,अमरजीत कुशवहा,गौतम गिरी,राजू तिवारी,अमित मिश्रा,अंबुज शुक्ला, राहुल चौधरी,भाजपा कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष